Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एनपीआरसी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम:पूमा जडार में हुआ...

एनपीआरसी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम:पूमा जडार में हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने किया उद्घाटन

एनपीआरसी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम:पूमा जडार में हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने किया उद्घाटन

बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता की एनपीआरसी स्तरीय स्पर्धा पूमा जडार में हुई। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर में सौहरौना तिवारी के अरुण पहले, जडार के अनूप दूसरे रहे। 100 मीटर में जडार के अमित पहले, सौहरौना के आशीष दूसरे। 200 मीटर में जडार के अमित पहले, टेढ़वा के अमन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर में रामपुर खुर्द की कृति पहले, जडार की आफरीन दूसरे। 100 मीटर में आफरीन पहले, रामपुर खुर्द की प्रीति दूसरे। 200 मीटर में आफरीन पहले, प्रीति दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में राजमंदिर के रोशन पहले, जडार के आकाश दूसरे। 200 मीटर में राजमंदिर के विनय पहले, सोहरौना के प्रिंस दूसरे रहे। जूनियर बालिका वर्ग 100 और 200 मीटर में जडार की साजिया पहले और मुडिला चौधरी की अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में आशुतोष बालियन, रामनिवास, संदीप शर्मा, अजित प्रताप सिंह शामिल थे। नोडल शिक्षक नागेंद्र चौहान समेत कई शिक्षक आयोजन में मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat