महाराजगंज के मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने अपनी मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू किया है। आशा संघ की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में 8 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रभारी अधीक्षक को सौंपा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोरोना महामारी, शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अन्य विभागों में मानदेय बढ़ाया, पर आशा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल है। नाराज होकर उन्होंने प्रसव कार्य, दस्तक अभियान सहित सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया है। उनकी मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम मानदेय, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और कार्य के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को नौकरी शामिल हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा, संगीता देवी, रिंकी गुप्ता, मायावती, अनीता प्रजापति, सम्भा देवी, ज़ैबुन निशा, रश्मिता जायसवाल, चन्द्ररेखा, रमावती, सुशीला देवी और शान्ती देवी सहित कई आशा कार्यकर्ता व संगिनियां मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिसवा में विकास कार्यों को मिली गति:सुभाष नगर में RCC रोड और नाली निर्माण का शुभारंभ, दुर्गा प्रतिमा व लक्ष्मी-गणेश विसर्जन जुलूस का रास्ता होगा सुगम › वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध का फैसला:महाराजगंज और फरेंदा बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सुरक्षा समेत 5 मांगों पर जताई नाराजगी › त्योहारों पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन, बस्ती होकर चलेगी:दिल्ली से बिहार तक के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, नवंबर में 8-8 फेरे लगाएगी › सिसवा बाजार की चंदा ने ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में शील्ड जीती:सिंदुरिया के अनमोल ब्यूटी पार्लर में शानदार प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















