Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट: महिलाओं समेत कई लोग...

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट: महिलाओं समेत कई लोग घायल; तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज – Kunai Gaon Land Dispute Clash

नगर थाना क्षेत्र के कुनाई गांव में जमीन के हिस्से को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने प्रवीन जहां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

.

प्रवीन जहां, पत्नी फिरोज अंसारी और कुनाई गांव की निवासी हैं। उनके मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जमीन के हिस्से को लेकर विवाद हुआ।

आरोप है कि सैयद अली पुत्र मुर्तजा, नफीस पुत्र सैयद अली, अतहर मिस्त्री पुत्र असीबुल्लाह और अन्य लोग एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लात-घूंसों, डंडों और नल के हैंडिल से हमला किया।

प्रवीन जहां के मुताबिक, हमले में उन्हें, फिरोज अली, शाहिद अली, अख्तरुन्निशा और मोहम्मद आरिफ को चोटें आईं। उनका आरोप है कि दूसरा पक्ष विवादित जमीन पर जबरन नल लगवा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना आपातकालीन पुलिस को दी गई। प्रवीन जहां ने बुधवार को नगर थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।