बस्ती। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शकूर बस्ती से मानसी के बीच बस्ती होकर अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नवंबर में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकूर बस्ती-मानसी 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शकूर बस्ती से रात 7:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन बस्ती में दोपहर 12:45 बजे, खलीलाबाद में 1:10 बजे और गोरखपुर में दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और बरौनी होते हुए तीसरे दिन रात 2:30 बजे मानसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी-शकूर बस्ती 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को मानसी से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर में दोपहर 3:05 बजे, खलीलाबाद में 3:56 बजे और बस्ती में शाम 4:28 बजे पहुंचेगी। यहां से गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। 16 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय और शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा एसएलआर के दो कोच शामिल हैं। शयनयान श्रेणी के कोच भी अनारक्षित श्रेणी में संचालित होंगे
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सपा जिला अध्यक्ष और जिला महासचिव में खींचतान:महराजगंज में समसुद्दीन बोले- जिलाध्यक्ष भाजपा से मिल हुए हैं, MLC चुनाव पर भी उठाए सवाल › एनसीसी कैडेट्स ने बिना हेलमेट चालकों को गुलाब दिया:महाराजगंज में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, नियमों का पालन करने की अपील › परतावल में PNB की नई शाखा का उद्घाटन:ग्राहकों को गोल्ड लोन, लॉकर और एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी › आशा कार्यकर्ताओं ने 5 मांगों को लेकर दी आंदोलन की-चेतावनी:मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























