विकासखंड मिठौरा की आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य बहिष्कार की बात कही। बुधवार को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ता कहती हैं कि वे स्वास्थ्य की कई योजनाएं लोगों तक पहुंचाती हैं। कोरोना में सहयोग, शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करने, बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल जैसी जिम्मेदारियां निभाती हैं, फिर भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं: राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय, दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, मृतक आश्रितों को नौकरी और समान वेतन-अधिकार। उन्होंने सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार करेंगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























