महराजगंज में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में 37वीं दो दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. बलराम भट्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक रामनगीना भारती और पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ आयोजित हुई। इसमें करण ने प्रथम, कपिल देव ने द्वितीय और अरविंद सहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्य ने किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील › महराजगंज में ग्रामीणों का धरना:सड़क और नाली निर्माण की मांग, तहसीलदार ने मांगा 27 दिन का समय“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












