–
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार द्वारा मेधावी बालिका को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह-
श्रावस्ती। संविधान दिवस के अवसर पर आद्या मिश्रा द्वारा शिविर कार्यालय में डीआईजी श्री अशोक कुमार के समक्ष भारत के संविधान की प्रस्तावना को सुस्पष्ट तरीके से सुनाया गया । आद्या मिश्रा की असाधारण स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा से प्रभावित होकर डीआईजी महोदय ने उन्हें “इंडिया बुक का रिकॉर्ड” का मेडल पहनाकर सम्मानित किया ।
उल्लेखनीय है कि जनपद के न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी श्री अरुण मिश्रा की पुत्री आद्या मिश्रा द्वारा महज 4 वर्ष की आयु में भारतीय संविधान की प्रस्तावना, को कंठस्थ कर मात्र 38.38 सेकंड में ही सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था । भारत के संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्दावली एवं उसका शुद्ध उच्चारण चुनौतीपूर्ण माना जाता है । ऐसे में इतनी कम उम्र में नन्हीं आद्या द्वारा पूरी प्रस्तावना को कंठस्थ कर स्पष्ट उच्चारण एवं निर्धारित समय में सुनाना उनकी असाधारण प्रतिभा, एकाग्रता और याददाश्त का परिचायक है।डीआईजी अशोक कुमार ने आद्या की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना गौरव की बात है। उनकी यह प्रतिभा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, उन्होंने आद्या को निरंतर आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
















