Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा संविधान दिवस मनाया गया

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा संविधान दिवस मनाया गया

श्रावस्ती। संविधान दिवस के अवसर पर अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी के अधीन समस्त सीमा चौकियों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता जैसे मूल आदर्शों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर कार्मिकों को संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने तथा अपने संवैधानिक मूल कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से कार्मिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।