Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जंगल में रखा गोला फटने से भैंस घायल: श्रावस्ती के आसानकुंडी जंगल...

जंगल में रखा गोला फटने से भैंस घायल: श्रावस्ती के आसानकुंडी जंगल में चर रही थी तीर्थ राम की भैंस – Shravasti News: Buffalo Injured in Asankundi Forest Blast

श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट ग्राम पंचायत के आसानकुंडी जंगल में शिकार के लिए रखा गोला फटने से तीर्थ राम की भैंस घायल हो गई। भैंस जंगल में चरने गई थी। विस्फोट से उसका मुंह फट गया।

.

तीर्थ राम मुरावन पुरवा के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उनका परिवार भैंस की हालत को लेकर चिंतित है।

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कराने और जंगल में ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे किसी दूसरे पशु या व्यक्ति को नुकसान से बचाया जा सकेगा।