कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया। दैनिक भास्कर ऐप पर खबर प्रकाशित होने के चार घंटे के भीतर पुलिस ने बाइक सीज कर 12,500 रुपए का चालान किया। चालक और सवारों पर भी कार्रवाई की गई।
.
बुधवार शाम से वीडियो की चर्चा हो रही थी। एक राहगीर ने वीडियो बनाया था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ युवक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे और इससे सड़क हादसों का खतरा है।
लोगों की शिकायत पर दैनिक भास्कर ऐप ने कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह से बात की। उन्होंने कहा था कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद खबर प्रकाशित की गई।
वीडियो में पांच युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सड़क पर जाते दिख रहे थे। पुलिस ने बाइक और चालक समेत चार सवारों की पहचान की। मोटरसाइकिल सीज करने के साथ 12,500 रुपए का चालान किया गया। चालक और सवारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

















