Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में स्कूल बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पयागपुर के इंद्रापुर...

बहराइच में स्कूल बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पयागपुर के इंद्रापुर के पास हुआ हादसा, परिवार में मातम

0
0
बहराइच में स्कूल बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पयागपुर के इंद्रापुर के पास हुआ हादसा, परिवार में मातम

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में इंद्रापुर के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रामदेव यादव की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रामदेव यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पयागपुर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर देवरिया गांव निवासी रामदेव यादव (पुत्र दुःखी यादव) के रूप में हुई है। रामदेव की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम पसर गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat