Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लापता किशोर का शव राप्ती नदी में मिला:बलरामपुर और इकौना पुलिस ने...

लापता किशोर का शव राप्ती नदी में मिला:बलरामपुर और इकौना पुलिस ने बरामद किया, परिवार में मचा कोहराम

0
2
लापता किशोर का शव राप्ती नदी में मिला:बलरामपुर और इकौना पुलिस ने बरामद किया, परिवार में मचा कोहराम

श्रावस्ती के इकौना में लापता 16 वर्षीय किशोर अर्पित सिंह का शव राप्ती नदी से मिला है। बलरामपुर कोतवाली देहात और इकौना पुलिस ने गुरुवार को कोंडरी गांव के पास नदी से शव बरामद किया। परिवार में दुख का माहौल है। अर्पित सिंह 13 अक्टूबर मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपनी ओला स्कूटी से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की जीपीएस लोकेशन से पता चला कि उसकी स्कूटी राप्ती नदी के अंधर पुरवा पुल पर खड़ी है। परिजनों को मौके पर स्कूटी तो मिली, लेकिन अर्पित का कोई पता नहीं चला। पिता दानवीर कर्ण सिंह ने इकौना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से कराकर पंचनामा बनाया गया और पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेजा गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat