Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में साइकिल और बाइक की टक्कर, दो लोग घायल:रामलीला देखकर लौटते...

बस्ती में साइकिल और बाइक की टक्कर, दो लोग घायल:रामलीला देखकर लौटते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती कराया गया

0
0
बस्ती में साइकिल और बाइक की टक्कर, दो लोग घायल:रामलीला देखकर लौटते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती कराया गया

बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत गंधार और जमदा शाही के सिवान में देर रात करीब 10 बजे साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना तब हुई जब कुछ लोग रामलीला देखकर लौट रहे थे। पड़ीया चौराहे से आ रही एक दोपहिया गाड़ी और गंधरिया फैज से जा रही एक साइकिल आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को मामूली चोटें और कुछ खरोंचें आई हैं। जनता की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat