Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में महिला किसान दिवस का आयोजन:147 महिला किसानों को आधुनिक खेती...

बस्ती में महिला किसान दिवस का आयोजन:147 महिला किसानों को आधुनिक खेती और कृषि आधारित व्यवसाय की जानकारी दी गई

0
6
बस्ती में महिला किसान दिवस का आयोजन:147 महिला किसानों को आधुनिक खेती और कृषि आधारित व्यवसाय की जानकारी दी गई

बस्ती के कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को खेती व स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाना। कृषि विभाग के कार्यक्रम में 147 महिला किसानों ने हिस्सा लिया। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों व कृषि आधारित व्यवसायों की जानकारी दी गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि घर तक सीमित न रहकर कृषि व्यवसाय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने उत्पादन बढ़ाने को कहा। संयुक्त कृषि निदेशक रामवचन राम ने उन्नत कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाएं बताईं। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन व मार्केटिंग पर जोर दिया। वैज्ञानिक डॉ. अंजलि वर्मा ने मोटे अनाज, मशरूम और स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार बताया। उन्होंने गुणवत्ता, पैकेजिंग व डिजिटल मार्केटिंग से उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने को कहा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat