Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बाल विवाह रोकने का 100 दिवसीय अभियान शुरू: डीएम ने...

श्रावस्ती में बाल विवाह रोकने का 100 दिवसीय अभियान शुरू: डीएम ने जागरूकता रथ रवाना किया, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित – Shravasti Child Marriage Prevention Campaign

0
1

श्रावस्ती में बाल विवाह रोकने के लिए 100 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया। बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच ज

.

जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर असर पड़ता है। कम उम्र में शादी से खासकर बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर होता है। उन्होंने कहा कि इसे रोकना प्रशासन और समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपने इलाकों में जागरूकता फैलाने, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बाल विवाह का समर्थन न करने और इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को बताने की अपील की।

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं, संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर नाटक प्रस्तुत किया। अच्छी प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और आर्ट किट दी गई।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने बाल विवाह न करने, न कराने और इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली। इस दौरान महिला कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, एसजेपीयू यूनिट, विज्ञान फाउंडेशन, देहात इंडिया और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।