BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में गणेश पंडालों में भव्य झांकी और महाआरती:भक्तों ने लिया महाभोग...

जमुनहा में गणेश पंडालों में भव्य झांकी और महाआरती:भक्तों ने लिया महाभोग का प्रसाद, 21 को होगा मूर्ति विसर्जन

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गणेश पूजा के मौके पर भव्य कार्यक्रम हुए। जमुनहा बाजार और जमुनहा गांव में अलग-अलग जगहों पर ये आयोजन किए गए। जमुनहा बाजार में श्री गणेश समिति ने महाआरती की। अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता और प्रबंधक हिमांशु गुप्ता की देखरेख में महाभोग का प्रसाद बांटा गया। वहीं, जमुनहा गांव में राजा श्री गणेश पूजा समिति ने बप्पा के दरबार में झांकियों का आयोजन किया। सांवरिया झांकी ग्रुप ने राधा-कृष्ण और भोलेनाथ समेत कई मनमोहक झांकियां पेश कीं। इन्हें देखकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। समिति के अध्यक्ष रमेश भार्गव, प्रबंधक राजेश गुप्ता और मंत्री सुभाष रावत ने बताया कि झांकी कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। 21 तारीख को मूर्ति विसर्जन होगा और 23 तारीख को विशाल भंडारा किया जाएगा। इसमें सभी इलाके के लोगों को बुलाया गया है। झांकी देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।