Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एग्री-पीवी प्लांट से सिंचाई 200 से घटकर 60 रुपए:मिहींपुरवा में अपर सचिव...

एग्री-पीवी प्लांट से सिंचाई 200 से घटकर 60 रुपए:मिहींपुरवा में अपर सचिव ने की सराहना, महिला स्वयं सहायता समूह संभाल रहीं संचालन

0
2
एग्री-पीवी प्लांट से सिंचाई 200 से घटकर 60 रुपए:मिहींपुरवा में अपर सचिव ने की सराहना, महिला स्वयं सहायता समूह संभाल रहीं संचालन

बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक की घुमनाभारू ग्राम पंचायत में सामुदायिक मॉडल एग्री-पीवी प्लांट लगा है। यह ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मिसाल है। सौर ऊर्जा से सिंचाई का खर्च 200 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति घंटा हो गया है। कैबिनेट सचिवालय के अपर सचिव सौरभ कुमार तिवारी ने नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के गणेश महालावत संग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सराहना करते हुए इसे ‘रेगिस्तान में नखलिस्तान’ बताया। 43 किलोवाट क्षमता का यह प्लांट 10 सौर सिंचाई पंपों से लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करता है। इसे ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने विकसित किया है। महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य प्लांट के संचालन और प्रबंधन में सक्रिय हैं। इससे महिलाओं को नेतृत्व और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। निरीक्षण में उपायुक्त देवेंद्र कुमार ओझा, उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, एसडीएम मोतीपुर मोनालिसा जोहरी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी आशुतोष, टीआरआई के राजीव त्रिपाठी और ग्राम ऊर्जा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat