भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडे ने बस्ती के कप्तानगंज में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद की। उन्होंने खुद गाड़ी रोककर घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. पांडे गुरुवार शाम करीब 7 बजे हरदी में एक कार्यक्रम में जा रही थीं। कप्तानगंज मार्ग पर मंझरिया गांव के पास उनकी नजर एक सड़क दुर्घटना पर पड़ी। हादसा देखकर उन्होंने अपना वाहन रोका और खुद उतरकर घायल की मदद की। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान कप्तानगंज के कजरीकुड निवासी सूरज चौहान (33) पुत्र रामलखन के रूप में हुई है। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूरज की हालत गंभीर होने पर उसे बस्ती रेफर कर दिया गया है। कप्तानगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› इटवा में भाकियू ने उपजिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन:गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, कर्ज माफी और एमएसपी कानून बनाने की मांग › विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया:मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस टीम ने दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए › पचवस में साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए:पुलिस के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला हुई › नानपारा में सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन:बच्चों में जागरूक करने पर जोर“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























