आरिफ खान | सिरसिया(श्रावस्ती), श्रावस्ती2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती जनपद के सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाजार में शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं। उनकी गोद में बाल स्वरूप में भगवान कार्तिकेय विराजमान रहते हैं। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालु मां स्कंदमाता की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। माता को केला, केले से बनी खीर या हलवा और बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।

नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना और माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय आरती और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। महोत्सव के दौरान बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, महाअष्टमी के दिन सौ थाली की आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी, पप्पू गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, रामबरन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर आयोजक तैयारियों में जुटे हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























