श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में शारदीय नवरात्रि के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में जमुनहा बाजार के कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर में श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव में कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। लीला में दिखाया गया कि बचपन के मित्र श्रीकृष्ण द्वारका के राजा बन गए, जबकि सुदामा गरीबी में थे। आर्थिक तंगी से परेशान सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। श्रीकृष्ण ने अपने गरीब मित्र को गले लगाया और उनका स्वागत किया। उन्होंने सुदामा द्वारा लाए गए चावल की पोटली को प्रेम से स्वीकार किया। इस दृश्य को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। मंचन से सच्ची मित्रता का संदेश दिया गया, जिसमें अमीरी-गरीबी का कोई भेद नहीं होता। कार्यक्रम में मां ब्रह्मचारिणी की कथा भी सुनाई गई। महाआरती के बाद पूरा परिसर जय माता दी और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मिशन शक्ति के तहत प्रिया बनीं एक दिन की जिलाधिकारी:डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी, जनसुनवाई कर समस्याएं हल करने के निर्देश दिए › विधायक दूधराम ने नवली में की जनसभा:अक्टूबर से शुरू होगा टूटी सड़कों का निर्माण, महिलाओं को बांटी साड़ियां › कैसरगंज में आंधी से गिरा 16 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी:बिजली विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई › श्रावस्ती के सोनवा गांव में राम लीला:भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















