Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि पर अमड़ी पुल के पास सघन चेकिंग:पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की...

नवरात्रि पर अमड़ी पुल के पास सघन चेकिंग:पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली, बिना हेलमेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की बात कही

0
2
नवरात्रि पर अमड़ी पुल के पास सघन चेकिंग:पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली, बिना हेलमेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की बात कही

नवरात्रि पर्व को देखते हुए निचलौल पुलिस और सीओ निचलौल अलर्ट पर हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल के निर्देश पर पूरे चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शीतलापुर चौकी पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली और उनसे पूछताछ भी की। सीओ निचलौल और चौकी इंचार्ज सूरज तिवारी ने बताया कि त्योहारों में सुरक्षा मजबूत रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्रि में भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार खत्म होने तक रोजाना चेकिंग जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने अमड़ी पुल पर खास तौर पर सघन चेकिंग की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat