नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नहाते समय लड़की का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने सूरज समेत तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
.
शिकायत के मुताबिक, गांव का सूरज पुत्र रामू दो अन्य लड़कों के साथ घर में घुसा था। उस समय लड़की घर के बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि तीनों उसका वीडियो बना रहे थे।
शिकायत में कहा गया है कि लड़की ने उन्हें देखकर शोर मचाया, जिसके बाद तीनों भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता ने चौकी इंचार्ज को सूचना दी। बाद में उन्होंने थाने में शिकायत दी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING
NEWS
















