Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में 30 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा: 20 से ज्यादा कंपनियां...

बस्ती में 30 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा: 20 से ज्यादा कंपनियां 5,000 पदों पर करेंगी भर्ती – Basti Employment Fair

बस्ती में रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियां लेंगी इंटरव्यू।

बस्ती में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 30 नवंबर को रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव लगाएगा। इसमें 20 से ज्यादा कंपनियां करीब 5,000 पदों पर भर्ती करेंगी। देश की कंपनियों के साथ स्थानीय नियोजक भी युवाओं को नौकरी का मौका देंगे।

.

रोजगार मेला सुबह 10 बजे से भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, हथियागढ़-बस्ती में लगेगा। इसमें कक्षा चार पास से लेकर हाईस्कूल

इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलीटेक्निक और बीटेक पास अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 साल तय की गई है।

अभ्यर्थी कंपनियों के प्रतिनिधियों को सीधे इंटरव्यू दे सकेंगे। चुने गए लोगों को योग्यता और पद के अनुसार सालाना 5.04 लाख रुपये या उससे ज्यादा का वेतन पैकेज मिल सकता है। मेले में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

मेले में पहुंचकर मौका लेने की अपील की

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने युवाओं से मेले में पहुंचकर मौका लेने की अपील की है। अभ्यर्थियों को रिज्यूम (सीवी) और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना जरूरी है।

मेले की जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती के मोबाइल नंबर 9454900501 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी सहायक निदेशक चंद्रकांत सिंह ने दी।