विकासखंड जमुनहा के मुख्यालय पर पीआरडी जवानों की परेड कराई गई। 11 दिसंबर को प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस की तैयारी के लिए 1 से 11 दिसंबर तक परेड और सलामी का अभ्यास कराया जा रहा है।
.
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि पीआरडी जवानों की हर महीने मुख्यालय पर परेड कराई जाती है। इससे जवान अनुशासन में रहते हैं और उन्हें विभाग की जानकारी मिलती है।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जवानों को तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर पीआरडी ब्लॉक कमांडर बाबूराम पाठक, शिवकुमार पाठक, सुरेश कुमार यादव और क्षेत्र के अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पीआरडी जवान कन्हैयालाल श्रीवास्तव को विदाई दी गई। विकासखंड अधिकारी जमुनहा और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया।
ब्लॉक कमांडर बाबूराम पाठक ने कन्हैयालाल श्रीवास्तव को धार्मिक पुस्तक दी और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव ने विभाग के काम में पूरी लगन से योगदान दिया और उनके खिलाफ कभी शिकायत नहीं मिली।
पीआरडी जवानों ने उन्हें धन्यवाद दिया और उनके अच्छे जीवन के लिए प्रार्थना की।

















