Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मानवाधिकार संगठन ने डीएम-बीएसए को सौंपा पत्रक:नशामुक्ति अभियान में सहयोग मांगा, लोगों...

मानवाधिकार संगठन ने डीएम-बीएसए को सौंपा पत्रक:नशामुक्ति अभियान में सहयोग मांगा, लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करेगा संगठन

0
2
मानवाधिकार संगठन ने डीएम-बीएसए को सौंपा पत्रक:नशामुक्ति अभियान में सहयोग मांगा, लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करेगा संगठन

नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को संगठन का पत्रक सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गांवों और शहरों में लोगों को मानवाधिकारों और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान चलाने के लिए प्रशासन से सहयोग भी मांगा। जितेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि संगठन आम लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष तिवारी, पूर्वांचल प्रभारी सतीश पांडेय, जिला संयोजक सामवेद पति त्रिपाठी, सदस्य सच्चिदानंद पांडेय और अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat