Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का मिला शव:लाल साड़ी-ब्लाउज पहने थी, ट्रेन...

रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का मिला शव:लाल साड़ी-ब्लाउज पहने थी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका; नहीं हुई पहचान

बस्ती में रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला का शव मिला है। मंगलवार सुबह बस्ती रेलवे स्टेशन से मिले मेमो के बाद गोविंद नगर डाउन लाइन पर यह शव बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बस्ती-गोविंद नगर डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 570/30 पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी बस्ती रेलवे स्टेशन से मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बस्ती के मर्चरी हाउस में रखवाया है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। लोगों से भी अज्ञात महिला की पहचान में मदद करने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 65 साल है। उसका रंग सांवला, शरीर दुबला-पतला और कद औसत है। उसके बाल सफेद हैं। घटना के समय महिला ने लाल रंग का ब्लाउज और लाल साड़ी पहन रखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here