Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा: श्रावस्ती में 29...

नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा: श्रावस्ती में 29 नवंबर को सुजानडीह जंगल से गिरफ्तारी, बालिका 28 नवंबर को मिली – Shravasti Minor Abduction Case

श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 29 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर उसे सुजानडीह जंगल से पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को भिनगा न्यायालय भेज द

.

पुलिस के मुताबिक, पकड़िया मजरा फुलवरिया शाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने 17 नवंबर 2026 को अपनी करीब 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि बेटी 16 नवंबर को घर से गई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 28 नवंबर को बालिका को सकुशल ढूंढ लिया। जांच में इस्लाम उर्फ मोहम्मद जाबिर, पुत्र मोहम्मद अली और पकड़िया मजरा फुलवरिया शाहपुर निवासी का नाम सामने आया। इसके बाद केस में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक सिंह ने कार्रवाई की निगरानी की। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार और कांस्टेबल विनोद भारती शामिल थे।