Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया:शारदीय नवरात्रि पर...

सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया:शारदीय नवरात्रि पर ढेकहरी बुजुर्ग में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

0
6
सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया:शारदीय नवरात्रि पर ढेकहरी बुजुर्ग में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

शारदीय नवरात्रि के मौके पर सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक के ढेकहरी बुजुर्ग में गुरुवार देर रात भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पाठक, शैलेश पांडेय, संजय कुमार, मुन्नू यादव और रिंकू चौधरी भी मौजूद रहे। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी के पंडाल में आने पर ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मां दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। इस मौके पर पूजा पंडाल में कई ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद थे, जिन्होंने माता के जयकारों से माहौल को भक्ति से भर दिया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat