Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बागापार-चिउरहा सड़क पर झाड़ियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा:विशुनपुरवा टोले से...

बागापार-चिउरहा सड़क पर झाड़ियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा:विशुनपुरवा टोले से जनकपुर गांव तक बाइक सवार हो रहे चोटिल, ग्रामीण परेशान

0
0
बागापार-चिउरहा सड़क पर झाड़ियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा:विशुनपुरवा टोले से जनकपुर गांव तक बाइक सवार हो रहे चोटिल, ग्रामीण परेशान

बागापार-चिउरहा सड़क पर विशुनपुरवा टोले से जनकपुर गांव तक सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ियां उग आई हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बढ़ गया है। रात के समय बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़े वाहनों के चालकों को भी इस रास्ते से गुजरते समय सावधानी बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अब तक सफाई नहीं हुई है, जिससे उनमें नाराजगी है। ग्रामीण बीरेंद्र शर्मा, महेंद्र यादव, हीरा शर्मा, भोला यादव, श्रवण शर्मा, अशोक शर्मा और जितेंद्र यादव ने बताया कि झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते। इससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने मच्छरों और बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क की पटरियों की तुरंत सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि झाड़ियों की जल्द ही साफ-सफाई करा दी जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat