श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजहना में उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर मछली मंडी से बढ़इनडीह नहर तक का खड़ंजा मार्ग टूट गया है। बड़े गड्ढे और टूटी ईंटों से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण पैदल चलना मुश्किल है। किसानों को ट्रैक्टर ले जाने और मकान का सामान लाने-ले जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश में हालात और खराब होते हैं। गड्ढों में जमा पानी से जहरीले कीड़े-मकोड़े बढ़ रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए सेहत का खतरा है। स्थानीय निवासी शाहनवाज, आदेश गुप्ता, अफजल, साजिद, आमिर और मुन्ना ने बताया कि 15 साल पहले बना यह मार्ग खराब है। लोग बाइक से गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़क ठीक कराने की मांग की। अब उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द मरम्मत की अपील की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मथुरा बाजार रामलीला में शिव धनुष टूटा:जानकी माता ने पहनाई वरमाला, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का मन मोहा › Badhni Block Road Construction | Dhekahri To Balrampur Border Repair › पकड़ी भारत खंड में 2 साल से बह रहा गंदा:बीडीओ की पहल से सड़क दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत › Khemkariya News | DYCM Sandeep Singh Promotes Autumn Sugarcane Farming“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















