बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नयनसर ग्राम सभा के टोला खुर्रमपुर के बाहर शनिवार दोपहर एक वृद्धा का शव मिला था। रविवार को उनकी पहचान गोरखपुर की सुमित्रा देवी के रूप में हुई।
.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। शुरुआत में उनकी पहचान नहीं हो सकी।
सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर सुमित्रा देवी के बेटे मोहन साहनी रविवार को बृजमनगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें फोटो दिखाया, जिससे उन्होंने अपनी मां की पहचान की।
सुमित्रा देवी (60) रामनगर केवटलिया के टोला धुसिया, थाना कैंपियरगंज, जिला गोरखपुर की रहने वाली थीं। उनके पति का नाम त्रिलोकी है।
परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह 26 नवंबर की सुबह घर से चली गई थीं। परिजनों ने कैंपियरगंज थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।















