Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला घायल: छावनी में बभनगांवा मोड़...

बस्ती में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला घायल: छावनी में बभनगांवा मोड़ के पास हुआ हादसा, चालक मौके से भागा – Chhawani Road Accident

छावनी थाना क्षेत्र में रामजानकी रोड पर बभनगांवा मोड़ के पास ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। परिवार के लोग उसे निजी साधन से सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

.

हर्रैया थाना क्षेत्र के करमडाड़े गांव की पिंकी (36) पत्नी सुभाष रविवार को अपने पति और बेटी के साथ मौसी के घर छावनी जा रही थीं।

रामजानकी रोड पर बभनगांवा मोड़ के पास ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। पिंकी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।

परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए। ई-रिक्शा चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।