बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। परखती बरुआ बाबा स्थान पर विसर्जन करते समय सरवनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू चौधरी पुत्र रामलौट गहरे पानी में डूब गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही दुबौलिया पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में सुभी सिंह आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार
›
छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा
›
भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार
›
दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी
फिलहाल युवक की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन तिवारी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



















