गोंडा/श्रावस्ती ।पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित शहीद स्मारक पर अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।पुलिस स्मृति दिवस का महत्व
प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की शहादत के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया।दिनांक 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 10 वीर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गोण्डा सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, समर्पण एवं बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित शहीद स्मारक पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई
और पढ़ें
›
पुलिस स्मृति दिवस / Police Commemoration Day” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बलरामपुर में आयोजित हुई भावभीनी शोक परेड, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अमर शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों की शौर्य गाथा का किया गया स्मरण*
›
मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित*
›
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कोड़री घाट व सिसई घाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
›
क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*




















