BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: तालाब किनारे आखिरी बार दिखा 6 साल का अंश, फिर हुआ...

UP: तालाब किनारे आखिरी बार दिखा 6 साल का अंश, फिर हुआ लापता! बोल नहीं पाता मासूम, जांच में जुटी पुलिस

इटावा: थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम गंगदासपुरा में छह वर्षीय बालक के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। मासूम अंश 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे से लापता बताया जा रहा है। बालक के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

बताया गया है कि अंश बोल नहीं पाता है और मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। घटना के समय बालक के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार बालक को आखिरी बार गांव के कुछ लोगों ने तालाब के किनारे देखा था। इसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

ALSO READ: Chandauli: “टीटी मेरे कपड़े उतार रहा है…” बिना टिकट महिला का हंगामा, वीडियो वायरल होने पर सामने आया दूसरा पक्ष, जानिए क्या है पूरा मामला

बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना ऊसराहार पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तालाब सहित आसपास के संभावित स्थानों पर बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के साथ ही हर संभावित दिशा में खोजबीन की जा रही है।

ALSO READ: Ghazipur: नंदगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना ऊसराहार, जनपद इटावा को सूचित करें।

मासूम की तलाश में पुलिस के साथ ग्रामीण भी जुटे हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि अंश कब सुरक्षित अपने परिवार के बीच लौटता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: तालाब किनारे आखिरी बार दिखा 6 साल का अंश, फिर हुआ लापता! बोल नहीं पाता मासूम, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Breaking Tube.