BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मझौवामीर चौराहे पर कचरे से फैल रही बीमारियां:स्थानीय लोगों ने बताया- राहगीरों...

मझौवामीर चौराहे पर कचरे से फैल रही बीमारियां:स्थानीय लोगों ने बताया- राहगीरों को भी खतरा, कचरा जलाने की मांग

बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत के मझौवामीर चौराहे पर कचरा इकट्ठा होने से तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, पिंटू कुमार, रमेश कुमार, महेश कुमार, महेंद्र कुमार और अवनीश कुमार ने बताया कि कचरे के ढेर से राहगीरों और आसपास के निवासियों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जनता का कहना है कि इस कचरे को इकट्ठा करके जला देना चाहिए, ताकि बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।