BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा बाजार से बालक लापता:मंदबुद्धि सहबान शाम से गायब, परिजन परेशान; पुलिस...

जमुनहा बाजार से बालक लापता:मंदबुद्धि सहबान शाम से गायब, परिजन परेशान; पुलिस को सूचना देने की अपील

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार से 15 साल का सहबान लापता हो गया है। वह थोड़ा मंदबुद्धि है और सब्जी विक्रेता शहजाद का बेटा है। सहबान बीती शाम से अपने घर से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार के लोग उसकी गुमशुदगी से परेशान हैं। अगर किसी को सहबान कहीं भी दिखे तो जमुनहा चौकी प्रभारी विनायक सिंह, रामू हिंदुस्तानी या जमुनहा बाजार के किसी भी निवासी को इसकी जानकारी दें। इससे बच्चा अपने माता-पिता के पास पहुंच सकेगा।