BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा के राजी में 5 महीने से सरकारी हैंडपंप खराब:पानी के लिए...

जमुनहा के राजी में 5 महीने से सरकारी हैंडपंप खराब:पानी के लिए इधर- उधर भटक रहे ग्रामीण, जिम्मेदार दे रहे सिर्फ अश्वासन

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के राजी गांव में पीने के पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया सरकारी इंडिया मार्क-II हैंडपंप पिछले 5 महीनों से खराब पड़ा है। नल का हत्था और ऊपरी हिस्सा खराब होने के साथ-साथ जरूरी पुर्जे न होने की वजह से यह पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह हैंडपंप 5 महीने से खराब है। इसके बंद होने से स्थानीय लोगों को पीने के पानी और दूसरे रोजमर्रा के कामों के लिए काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नल की मरम्मत करवाकर पानी की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।