BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ एक साल पहले बनी सड़क पहली बारिश में टूटी:ग्रामीणों में नाराजगी, गुणवत्ता...

एक साल पहले बनी सड़क पहली बारिश में टूटी:ग्रामीणों में नाराजगी, गुणवत्ता पर उठे सवाल; आधा दर्जन गांवों को जोड़ती है सड़क

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक में नासिरगंज से जोगिया को जोड़ने वाली सड़क पिछले साल ही डामर की बनी थी। लेकिन, पहली बारिश के बाद ही सड़क के पत्थर उखड़ने लगे हैं। इससे यह रास्ता धीरे-धीरे पूरी तरह खराब होता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। यह सड़क आधा दर्जन से ज्यादा गांवों को जोड़ती है। यह बाढ़ वाला इलाका होने की वजह से इस रास्ते पर काफी लोग आते-जाते हैं। रोजाना स्कूली बच्चे, किसान और मजदूर इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क खराब होने से इन सभी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय राहगीर वसीम, सूरज, अजय और सिराज खान ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल बनी सड़क का पहली बारिश में ही उखड़ना इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की जांच कराकर अच्छी मरम्मत कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here