कांग्रेस पार्टी ने सुरेश मणि त्रिपाठी को सोनौली नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति के बाद सोनौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। पार्टी नगर स्तर पर संगठन को मजबूत करना चाहती है। श्यामकाट, सोनौली में एक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें संगठन के विस्तार और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर खास चर्चा की गई। सम्मेलन में युवाओं को संगठन से जोड़ने और नगर क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह, सादमोहन उपाध्याय, सुरेश मणि, विनोद सिंह, इरशाद खान, नेहाल इराकी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। नए नगर अध्यक्ष सुरेश मणि ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं और स्थानीय लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की बात कही। महाराजगंज जिले के सोनौली में हुए इस बड़े कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट पहुंचे थे। इस दौरान नौतनवा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा महान उपाध्याय, निहाली खान, सुरेश मणि त्रिपाठी, इरशाद खान, इसरार खान, जिला सचिव तूफानी दास, विंध्याचल जायसवाल, राजेश पांडे, हरकेश यादव, जिला महासचिव दिग्विजय नाथ पटेल, ओम प्रकाश पांडे और प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सुरेश मणि बने सोनौली नगर कांग्रेस अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन मजबूत करने...





















