BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में थांगता-ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:कलवारी में मंडल स्तरीय...

बस्ती में थांगता-ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:कलवारी में मंडल स्तरीय थांगता प्रतियोगिता, बेइली में जिला स्तरीय ताइक्वांडो मुकाबले

बस्ती में हाल ही में दो खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी में मंडल स्तरीय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हुई। वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। थांगता में बस्ती के खिलाड़ियों का रहा दबदबा कलवारी में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रतिमा चौधरी और शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा ने किया। सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की टीमों के शामिल नहीं होने के कारण बस्ती के खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया। बालिका वर्ग में आराध्या, सारा फातिमा और सोनी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। बालक वर्ग में रोहित, वेद प्रकाश और अमित यादव चुने गए। निर्णायक की भूमिका माता प्रसाद त्रिपाठी ने निभाई, जबकि अजय कुमार वर्मा ने संचालन किया। समापन पर प्रधानाचार्य प्रतिमा चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो में 40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजेश सिंह और रामचंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक U-19 बालक वर्ग में अमित प्रथम और रोहित द्वितीय रहे। U-17 बालक वर्ग के 46-48 किग्रा में चंद्र दीप प्रथम और अनुज द्वितीय रहे। 48-50 किग्रा में तौसीफ प्रथम और राज द्वितीय स्थान पर रहे। U-17 बालिका वर्ग के 51-54 किग्रा में आराध्या प्रथम और अनुष्का द्वितीय रहीं। 35-40 किग्रा में मंदाकिनी प्रथम और काजल द्वितीय रहीं। 42-44 किग्रा में गुलफ्सा प्रथम और आंचल द्वितीय रहीं। U-19 बालिका वर्ग में खुशी प्रथम और पूर्णिमा द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता प्रभाकर ओझा और माता प्रसाद त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई।