Home लेटेस्ट न्यूज़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 51 मरीजों की जांच हुई:रामनगर सेमरा नानपारा...

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 51 मरीजों की जांच हुई:रामनगर सेमरा नानपारा के चौगड़वा में हुआ आयोजन

0
7


रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 51 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच की। उन्होंने सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, खुजली और पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों, महिलाओं और बच्चों का परीक्षण किया। मौके पर ही उनका उपचार कर दवाएं दी गईं। डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण ऐसे मरीजों की संख्या अधिक थी। इस दौरान फार्मासिस्ट महेश वर्मा, अनीता वर्मा और सोनू त्रिवेदी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here