कूंडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक हुई। इसमें संकुल के अलग-अलग स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संकुल अगेय कुमार गौतम ने की। इसमें शासन और शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक सुधारों और स्कूलों की समस्याओं पर विस्तार से बात हुई। आगामी सत्र परीक्षा और होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) को सही से भरने पर चर्चा हुई। मिशन के तहत तय लक्ष्यों को पाने और ICE शिक्षण सामग्री के सही इस्तेमाल पर जोर दिया गया। टीएलएम (TLM) की जरूरत, उसे बनाने की सामग्री खरीदने और अच्छे TLM दिखाने पर भी बात हुई। बालवाटिका को ज्यादा प्रभावी और सक्रिय बनाने की रणनीति बनी। उच्च प्राथमिक स्कूलों में ICT और स्मार्ट क्लास के अच्छे इस्तेमाल और खेलकूद सामग्री के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया। बैठक के आखिर में मौजूद शिक्षकों ने अपने-अपने पढ़ाने के अनुभव, नए तरीके और पढ़ाने के दौरान आने वाली समस्याओं को बताया। समस्याओं के समाधान पर सहमति बनने के बाद बैठक खत्म हुई। बैठक में अब्दुल अलीम फारूकी, शक्ति श्रीवास्तव, प्रकृति त्रिपाठी, सनीला अंजुम, ज्योति धुरिया, सुनील कुमार गौतम, विवेक कुमार द्विवेदी, अगेय कुमार गौतम, नीलम गुप्ता, प्रिया सिंह, प्रगति सिंह, सीमा श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कूंडी में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न:शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, विद्यालयों की समस्याओं पर...





















