Home लेटेस्ट न्यूज़ सिन्दुरिया पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा:न्यायालय के गैर जमानतीय वारंट...

सिन्दुरिया पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा:न्यायालय के गैर जमानतीय वारंट पर हुई कार्रवाई

0
3


सिन्दुरिया पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव और उनकी टीम शामिल थी। पुलिस ने माननीय न्यायालय ACJM महराजगंज से जारी गैर जमानतीय वारंट (NBW) के आधार पर इन अभियुक्तों को पकड़ा। दोनों अभियुक्त थाना कोठीभार में दर्ज मुकदमा संख्या 225/03, धारा 323 और 504 भादवि से संबंधित वारंटी थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मंगरू (65 वर्ष) पुत्र स्व. खुनखुन और राजेन्द्र (55 वर्ष) पुत्र स्व. खुनखुन के रूप में हुई है। ये दोनों जगन्नाथपुर टोला हथियागढ़, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here