
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) अनुपम शुक्ल ने रविवार को सेमरियावा और पहलवारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और नियमित टीकाकरण सत्रों का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान बीपीएम शुक्ल ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी लक्षित बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। कोल्ड चेन प्रबंधन और सिरिंज की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने टीकाकरण कार्ड समय पर अपडेट करने और ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करने के सुझाव भी दिए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों से स्वास्थ्य सेवाओं पर फीडबैक भी लिया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी और लाभार्थी मौजूद रहे।
Home लेटेस्ट न्यूज़ बीपीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण:सेमरियावा और पहलवारा में टीकाकरण सत्रों...
























