Home उत्तर प्रदेश शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में...

शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक

0
3

सूरजपुर :  शनिवार को जिले के स्कूलों में कक्षाओं का माहौल कुछ अलग था। कंधों पर बस्ते नहीं थे, लेकिन सीखने का उत्साह भरपूर था। कहीं बच्चे खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे, तो कहीं बाल फिल्म के जरिए नई दुनिया से रूबरू हो रहे थे। किसी विद्यालय में स्वच्छता का संदेश गूंजा, तो कहीं रक्षाबंधन पर रचनात्मक लेखन के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को शब्द दिए। बैगलेस डे ने शनिवार को विद्यालयों को सीखने, सृजन और सहभागिता के जीवंत मंच में बदल दिया।

              कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक सूरजपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों में बाल फिल्म प्रदर्शन, खेलकूद गतिविधि, स्वच्छता अभियान एवं रक्षाबंधन आधारित रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

            सेजस भैयाथान एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर में खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में गतिविधियों का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री डीएवी ओड़गी में खो-खो प्रतियोगिता हुई, वहीं पीएम सेजस ओड़गी में ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ बाल फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीएमसी मनोज साहू, सहायक संचालक शिक्षा अजय  सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखी।

             प्रेमनगर के पीएम चंदननगर, भैयाथान के  शिवप्रसाद नगर, सूरजपुर के जयनगर, रामानुजनगर के परशुरामपुर, पस्ता और ओड़गी के चेंद्रा सहित अधिकांश विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, एलईडी टीवी, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

               साथ ही ओड़गी विकासखंड के सभी 18 हायर सेकंडरी स्कूलों का भौतिक एवं दूरभाष के माध्यम से निरीक्षण कर सरगुजा ओलंपिक में 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और इसकी मॉनिटरिंग भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here