मिर्जापुर नगर भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई की मांग करने पर उनके साथ न केवल अभद्रता की बल्कि कैरियर खराब कर देने की धमकी देते हुए पुलिस के बल पर छात्रों के हितो की अनदेखी करते हुए पद प्रभाव दिखाया गया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में साफ-सफाई सहित कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।
जिससे प्राचार्य आक्रोशित हो उठे हैं। सोमवार को छात्र प्राचार्य से वार्ता करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्र नितिन तिवारी का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से उन्हें बाहर निकाला गया और उनके साथियों को ये आश्वासन भी दिया गया कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो। आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि प्राचार्य छात्रों के सामने आकर वार्ता नहीं करते हैं तो सभी छात्र एकजुट होकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे।
BA 4th सेमेस्टर के छात्र नितिन तिवारी ने बताया कि प्राचार्य गलत शब्दों का प्रयोग किए, यहां तक कि बोला गया कि मैं देखता हूं कि तुम लोग इस कॉलेज कैंपस में कैसे रहते हो। यहां तक कि धमकी दे दिया गया है कि तुम लोगों का रिजल्ट मैं खराब कर दूंगा, करियर तक नहीं बचने दूंगा। अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि हमने कालेज की समस्याओं को बताया, साफ-सफाई की बात की लेकिन हुआ उल्टा है, हद तो यह है कि हम लोग प्राचार्य जी से वार्ता करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्रों का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से मुझे बाहर निकाला गया।
साथियों को ये चेतावनी दी गई कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो। छात्रों के आक्रोश और मुख्य गेट पर धरना शुरू कर देने से कालेज सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा है। छात्रों को मनाने का प्रयास चलता रहा है। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन का कहना रहा कि छात्रों की न्योचित मांगों को पूरा करने को कहा गया था लेकिन कुछ छात्रों द्वारा छात्र परंपरा से हटकर बर्ताव किया गया।
The post ‘रिजल्ट खराब कर दूंगा, करियर नहीं बचने दूंगा…’, मिर्जापुर में प्राचार्य पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Breaking Tube.

















































