श्रावस्ती के सिरसिया विकास खंड के जोखवा बाजार में सोमवार को गणपति उत्सव खत्म होने पर गणपति मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे बाजार में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगते रहे। भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजाकर विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्गों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा की। विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा शांति से आगे बढ़ते हुए बाबा करारी दास कुटी, सेमरा पहुंची। यहां पूरे विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवाकर त्रिपाठी (दीपू), अरविंद पांडेय, राजा बाबू, हनुमान गुप्ता, अनिल सेठ, सरवन कसौंधन, महेश कसौंधन, संदीप कसौंधन, सौरभ मोदनवाल, सौरभ कसौंधन, रोहित कसौंधन सहित सभी बाजारवासियों का विशेष सहयोग रहा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा।
बस्ती में लावारिस वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में मौत:रेलवे स्टेशन के...
बस्ती में रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास लावारिस हालत में मिले एक वृद्ध की सोमवार शाम करीब सात बजे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































