श्रावस्ती में गणेश उत्सव के समापन पर आज गणपति विसर्जन की धूम देखी गई। श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिठाकर विसर्जन के लिए नदी की ओर निकले। इस दौरान नेशनल हाईवे पर भक्ति और उत्साह का खास नजारा देखने को मिला। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर भगवान गणेश की विशाल और आकर्षक मूर्ति स्थापित की गई थी। वहीं, दूसरी ट्रॉली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भक्त सवार थे। सभी भक्त पीले और केसरिया कपड़ों में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विसर्जन यात्रा हाईवे से होकर गुजर रही थी, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। बाइक और पैदल चल रहे युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई दी। दस दिनों तक घर-घर में विराजे विघ्नहर्ता को नम आंखों से विदा किया गया। प्रशासन ने विसर्जन को शांति से पूरा कराने के लिए हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम किए थे। डिवाइडर के दूसरी ओर से गुजर रहे वाहनों को भी कुछ देर के लिए धीमा किया गया, ताकि यात्रा आसानी से निकल सके। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान गणेश सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं। उनका विसर्जन इस कामना के साथ किया जाता है कि वे अगले वर्ष फिर से हमारे बीच आएं और सभी के दुख दूर करें। आज पूरे जिले में इसी तरह जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन खुशी के साथ किया जा रहा है।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में गणपति विसर्जन यात्रा निकली:गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा...
दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिवम ने जीता कांस्य:राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र और ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवम पांडेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































