Home उत्तर प्रदेश पुल से छलांग लगाने के बाद तेज बहाव में लापता हुआ साहिल

पुल से छलांग लगाने के बाद तेज बहाव में लापता हुआ साहिल

0
0

रील बनाने के चक्कर में नगवा नाले में कूदा 18 वर्षीय साहिल, डूबने से मौत  सरोजनीनगर। लखनऊ राजधानी में लगातार सामने आ रहे जलभराव और तेज बहाव वाले स्थानों पर हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को रील बनाने के चक्कर में पुल से छलांग लगाने के दौरान साहिल तेज बहाव में डूबकर युवक की मौत हो गई।  परिजनों ने सड़क जाम जैसे हालत खड़े कर दिए वहीं घटना स्थल पर परिजनों ने हंगामा मचाने लगे, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल के पास न तो गोताखोर थे और न ही पानी में उतरने के कोई उपकरण, जिसके कारण हाईटेक पुलिस बेबस नजर आई। परिजनों ने खाकी वर्दी वालों से अपने पिता की जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन संसाधनों के अभाव में स्थानीय प्रशासन केवल एसडीआरएफ का इंतजार करता रहा । लेकिन वहीं एनडीआरएफ टीम को  पहुंचने में करीब 4 घंटे लग गए ।   खुर्रमपुर स्थित नगवा नाले में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया । पंडित खेड़ा निवासी साहिल (18 वर्ष), पुत्र जितेंद्र कुमार ने अपने घर से स्विमिंग पूल में नहाने की बात कहकर अपने मित्र सचिन पाल, दीपक , कृष्णा पुत्र दुर्गा पाल और आशु रावत पुत्र विजय, निवासी अमौसी, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ के साथ आशु रावत की रिश्तेदारी में ग्राम भदोई गया था। इसके बाद तीनों नगवा पुल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, यहां रील बनाने के उद्देश्य से तीनों ने बारी-बारी से पुल से पानी में छलांग लगाई। साहिल के मित्र आशु और कृष्णा तैरकर बाहर निकल आया। इसके बाद जब साहिल ने पानी में छलांग लगाई तो वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोनों मित्र दोबारा पानी में कूदे और काफी प्रयास किया , लेकिन नाले में तेज बहाव के कारण वह बाहर नहीं आया । और साहिल का कोई सुराग नहीं मिल सका ।   रील का शौक बना जानलेवा नगवा पुल पर रील बनाने के लिए पानी में छलांग लगाना 18 वर्षीय साहिल के लिए जानलेवा साबित हुआ। घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट और रील बनाने के दौरान लापरवाही पर एक बार और सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं प्रशासन इन हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।   तीन घंटे से अधिक समय बीता , नहीं पहुंची एनडीआरएफ टीम घटना के करीब तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एनडीआरएफ टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रो बनी हुई हैं । एनडीआरएफ टीम ने मौके पर देर रात तक खोजबीन की गई लेकिन मृतक साहिल का शव बरामद नहीं हुआ ।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here